फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   big vehicles will start from Shastri bridge from today

Jaunpur News: शास्त्री पुल से आज से शुरू हो जाएगा बड़े वाहनों का आवागमन

Thu, 11 May 2023 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
big vehicles will start from Shastri bridge from today
जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित गोमती नदी पर बने शास्त्री पुल की मरम्मत कार्य करीब 60 फीसदी पूर्ण हो चुका है। इस मार्ग से करीब एक माह से दोपहिया वाहन छोड़कर शेष बड़े वाहनों पर रोक थी। अब शुक्रवार से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगा। आजमगढ़ मार्ग पर स्थित गोमती नदी पर बना शास्त्री पुल जर्जर स्थिति में था। पुल की मरम्मत 13 अप्रैल से शुरू हो गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर एक माह के लिए बड़े वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। पुल की मरम्मत करीब 60 फीसदी तक पूर्ण हो चुकी है। आवागमन में लोगों को दिक्कतें न हो इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया था। बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश करने से आए दिन जाम लग जा रहा था। इससे लोगों को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब जरूरी कार्य पूर्ण होने से शुक्रवार से आवागमन पूरी तरह शुरू हो जाएगा। शास्त्री पुल का शिलान्यास चार जनवरी 1977 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की मौजूदगी में किया गया था। उसी साल यह पुल बन भी गया। शास्त्री पुल की रेलिंग बीते दो वर्षों से काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल का मरम्मत कार्य करीब 60 फीसदी पूर्ण हो गया है। मरम्मत कार्य शुरू होने से इस पुल पर एक माह के लिए बड़े वाहनों पर रोक थी। अब शुक्रवार से बड़े वाहनों का भी आवागमन शुरू हो जाएगा। - जैनू राम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed