फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Big difference in meter and bill, consumers getting upset

मीटर और बिल में आ रहा बड़ा अंतर, परेशान हो जा रहे उपभोक्ता

Fri, 05 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Big difference in meter and bill, consumers getting upset
जौनपुर। बिजली निगम इन दिनों बकाया वसूली पर जोर दे रहा है। इसके लिए उपभोक्ताओं को बिजली के बिकाये का बिल भेजा जा रहा है। लेकिन इन बिलों में गड़बड़ी भी आ रही है। बल्ब और पंखा चलने पर बिजली बिल लाखों में आ रहा है। इसे लेकर बहुत से उपभोक्ता परेशान है। उनका कहना है कि मीटर में कुछ और बिल में कुछ है। इस अंतर के कारण वह परेशान हैं। इसे दुरुस्त कराने की मांग को लेकर उपभोक्ता बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने बिलों की गड़बड़ी को दुरुस्त करने की मांग की है। कुछ उपभोक्ता ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि लाइट कनेक्शन के लाखों रुपये के फर्जी बिल सुधरवाने के लिए बिजली निगम के कार्यालयों का उन्हें चक्कर लगाना पड़ रहा है, फिर भी अभी तक सुधर सका है।
विज्ञापन

केस वन: एक
पहले नहीं आ रहा था बिल, शिकायत पर आया तो उड़ गए होश
सिकरारा क्षेत्र में शेरवा गांव निवासी अनिल कन्नौजिया बताया है कि उनके पिता राम दुलार ने घर पर बिजली का कनेक्शन लिया था। पहले सामान्य बिल पावर हाउस से आता था जो जमा कर दिया जाता था। दो साल पहले मीटर लगा। कई महीने तक बिल नहीं मिला और न ही मीटर रीडर ही आते थे। शिकायत करने पर बिल मिला तो होश उड़ गए। केवल तीन बल्ब व दो पंखा चलाने का बिल पौने तीन लाख रुपये आ गया। वे परेशान होकर सिकरारा जेई, बदलापुर एसडीओ तथा अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर सुधार की मांग की तो आश्वासन मिला कि मीटर जंप कर गया होगा सुधार हो जाएगा। काफी दौड़ धूप करने और जन समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी की चौपाल में आवेदन करने पर भी कोई सुधार नहीं हुआ। बीच में वे पावर हाउस पर जाकर 8265 रुपये जमा किए हैं। एसएसए रजनीश कुमार ने बताया कि नए मीटर से बिल देखकर पुराने मीटर का बिल एडजस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

केस दो
सिकरारा क्षेत्र के बंसफा गांव के राम खेलावन उर्फ बाबा गौतम का कहना है कि मैंने बिजली बिल कनेक्शन नहीं लिया है, लेकिन, उनके पास एक लाख से अधिक का बिल पहुंचा। वे काफी परेशान हुए। इनका कहना है कि जब तक उनका बिल समाप्त नहीं होगा वह कनेक्शन नहीं लेंगे। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र सिकरारा के अवर अभियंता संजय कुमार का कहना है कि बिना आवेदन के बिल जाना यह एक संभव सी प्रक्रिया है। लेकिन, यह संभव है कि उपभोक्ता से बजाज वालों ने उससे कभी आईडी मांग होगा और कनेक्शन अलाट कर दिया होगा। फिलहाल, इसकी जांच कराकर जो सही होगा उसे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
नौ हजार की जगह बिल आया 45 हजार
केराकत ब्लाक के ग्राम सभा नुवाव के गोपीपुर पुरवा निवासी नीरज शुक्ला ने बताया कि बिना मीटर रीडिंग के मनमाना बिल बिजली विभाग से आ जाता है। कुछ दिन पूर्व बिजली विभाग से 45 हजार रुपये बिल आया था। आपत्ति करने के बाद मीटर रीडिंग किया गया तो मात्र 9 हजार जमा करवाया गया। विभाग की ओर से कहा गया कि अब मीटर सही चलेगा, लेकिन फिर वही स्थिति बनी हुई है, बिना मीटर जांच के हर महीने कभी 900 कभी 300 तो कभी 200 मनमाने बिल का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाता है, जब बिल भरना होता है तो ह़फ्तों विभाग के कार्यालय का चक्कर काटकर बिल कम करवाकर मीटर की जांच करवाकर बिल भरना पड़ता है।
केस चार
नहीं आते मीटर देखने, भेज देते हैं बिल
डोभी क्षेत्र के हरदासीपुर गांव निवासी रामेश्वर सिंह ने बताया कि विद्युत मीटर हर घर जो कनेक्शन लिए हैं। इसके लिए कभी भी कोई विद्युत कर्मचारी मीटर रीडिंग के लिए नहीं आते हैं। मनमाने तौर पर बिल को रिकॉर्ड कर लिया जाता है. जब उपभोक्ता बिजली का बिल पावर हाउस पर जमा करने जाते हैं, उनको रिकॉर्ड के अनुसार बता दिया जाता है कि आपका 700 है, 500 या 1200 रुपये है। जबकि उपभोक्ता कहते हैं कि हम केवल लाइट जलाते हैं हमारे पास सबमर्सिबल या अन्य कोई बिजली का उपयोग नहीं है।

कभी-कभी रिडिंग की गड़बड़ी से बिजली बिल ज्यादा आ जाते हैं। इसके लिए उपभोक्ता नजदीकी संबंधित कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं, जिसका सुधार तत्काल समाधान किया जाएगा। जो दूरदराज के उपभोक्ता हैं, वह बिजली विभाग कार्यालय शिकायत के लिए नहीं पहुंच पा रहें तो वह दो मिनट का वीडियो बनाकर भेज दें। जिसका सुधार कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं की जो भी समस्याएं हैं, उसे शीघ्र दूर किया जाएगा। - विवेक खन्ना, उप महाप्रबंधक विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed