{"_id":"611105f08ebc3e76ff665f3a","slug":"big-crime-incident-in-jaunpur-crooks-came-to-rob-cashvan-near-atm-guard-was-shot-dead-after-protesting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में बड़ी वारदातः एटीएम में डाले जा रहे कैश को लूटने आए बदमाश, विरोध करने पर गार्ड को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में बड़ी वारदातः एटीएम में डाले जा रहे कैश को लूटने आए बदमाश, विरोध करने पर गार्ड को मारी गोली, मौत
Mon, 09 Aug 2021 05:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:20 PM IST
सार
दिनदहाड़े वारदात से पुलिस महकमे सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार स्थित एटीएम पर ये घटना घटी है। मौके पर जिले के कई आला अधिकारी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को एटीएम में डाले जा रहे कैश को लूटने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद गार्ड ने विरोध किया तो गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े वारदात से पुलिस महकमे सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार स्थित एटीएम पर ये घटना घटी है। मौके पर जिले के कई आला अधिकारी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
धनियामऊ बाजार में इंडिया वन का एटीएम है। यहां अपराह्न करीब तीन बजे कैश वैन के साथ कर्मचारी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी वैन से कैश लेकर एटीएम रूम में दाखिए हुए, तभी एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और गोली चलाने लगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बदमाश कैश लूटने की नीयत से आए थे। हालांकि इतने में कैश वैन के साथ चल रहे गार्ड ने साहस दिखाते हुए बदमाशों पर गोली चला दी। जिसके बाद बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
मौके पर कई आला अधिकारी पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मौके पर कई आला अधिकारी पहुंचे हैं। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। घटना के बाद से बाजार में हड़कंप मचा है।