फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Big action CM Yogi adityanath suspends two doctors of Jaunpur zila hospital know why this action taken

बड़ी कार्रवाई: सीएम योगी ने जौनपुर जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को किया निलंबित, जानिए क्यों गिरी गाज

Fri, 29 Apr 2022 11:11 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Apr 2022 11:11 AM IST
सार

जौनपुर जिला अस्पाल में लंबे समय से बिना किसी भी सूचना के गायब चल रहे डॉक्टरों को शासन की ओर से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Big action CM Yogi adityanath suspends two doctors of Jaunpur zila  hospital know why this action taken
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के जौनपुर स्थित शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों को गुरुवार रात निलंबित कर दिया गया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर दी गई है। शुक्रवार सुबह यह जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में खलबली मच गई। निलंबित किए दोनों डॉक्टर लंबे समय से बिना जानकारी के अनुपस्थित चल रहे थे। 

विज्ञापन


शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में तैनात पैथालॉजिस्ट डॉक्टर सत्येंद्र कौशल सिंह और आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीपी सिंह वर्ष 2021 से ही बिना जानकारी के अनुपस्थित चल रहे थे। इसकी रिपोर्ट सीएमएस की ओर से शासन को भेजी गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 21 अप्रैल को डीएम ने किया था निरीक्षण

शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में व्याप्त खामियों को लेकर अमर उजाला ने 21 अप्रैल को खबर प्रकाशित की थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 21 अप्रैल की सुबह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान जिला अस्पताल के कई चिकित्सक अनुपस्थित मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Big action CM Yogi adityanath suspends two doctors of Jaunpur zila  hospital know why this action taken
जौनपुर जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने अनुपस्थित डॉक्टर के बारे में पूछताछ की। डॉक्टर की अनुपस्थिति के संबंध में सीएमएस अनिल शर्मा ने बताया था कि कुछ डॉक्टर्स वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी गए हुए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने वीआईपी ड्यूटी की लिस्ट और अनुपस्थित डॉक्टर्स की सूची मांग ली। डीएम ने रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed