फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bicycle rider dies after being hit by bus

बस के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies after being hit by bus
बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के पास सोमवार की शाम रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को उपचार के लिए जबतक अस्पताल भेजा उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सवंसा गांव निवासी जोखई गौतम (65) सोमवार की शाम साइकिल से नौपेड़वा बाजार सामान आदि खरीदने गए थे। वापस लौटने के दौरान जैसे ही वृद्ध की साइकिल लखनीपुर गांव के पास पहुंची, तभी जौनपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। दुर्घटना में वृद्ध को गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाई। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बक्शा विनोद सिंह ने बताया कि पुलिस शव को पीएम के लिए भेजी है। दुर्घटना के बाद चालक मय बस फरार हो गया। फिलहाल परिवार के सदस्यों ने घटना के बाबत कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed