फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhoomi Pujan for the construction of Sant Seva Sadan

Jaunpur News: संत सेवा सदन निर्माण के लिए भूमि पूजन

Tue, 21 Apr 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan for the construction of Sant Seva Sadan
राधा कृष्ण मंदिर सुखलालगंज परिसर में भूमि पूजन करते विधायक डॉक्टर आरके पटेल व अन्य। स्रोत-संवाद
मड़ियाहूं। क्षेत्र के श्री राधा कृष्ण मंदिर सुखलालगंज परिसर में संत सेवा सदन निर्माण के लिए पूजन किया गया। विधायक डॉ. आरके पटेल और उप जिलाधिकारी नवीन कुमार की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार सिंह और आयोजक भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी। बताया कि करीब एक करोड़ रुपये से 52 बीघा क्षेत्र में स्थित तालाब का सुंदरीकरण पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस परियोजना के तहत संत सेवा सदन का निर्माण, आरओ वाटर की सुविधा, महिला-पुरुष एवं दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय, तालाब पर पक्का घाट, बैठने के लिए बेंच तथा प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। भूमि पूजन आचार्य पंडित त्रिलोकी नाथ दुबे, दिनेश दुबे एवं गुलाब दुबे ने कराया। अंत में महंत श्री 108 रामकिशोर दास एवं जगदीश दास ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, मखडू, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, अजय मिश्रा, ब्रह्मदेव उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed