{"_id":"5ffdf1488ebc3e30d26935cc","slug":"bhojpuri-singer-neha-singh-rathore-filed-suit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर पर वाद दर्ज, इस गाने पर है आपत्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर पर वाद दर्ज, इस गाने पर है आपत्ति
Wed, 13 Jan 2021 07:17 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
नेहा सिंह राठौर
- फोटो : Twitter
भोजपुरी गाना ‘चला देखि आई जौनपुर के बीएड कॉलेज’ में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर पर एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट में वाद दर्ज हुआ है। मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
बरसठी के पूरेसवा निवासी वादकारी रवि प्रकाश पाल, धनंजय तिवारी, प्रमोद यादव ने रजिस्टर्ड डाक से गायिका को गत माह लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें 15 दिन के भीतर जनपदवासियों से लिखित माफी मांगने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
ऐसा न करने पर मानहानि के लिए न्यायालय में केस दाखिल करने की बात कही गई। जवाब न देने पर उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि गाने में जिले में बीएड की पढ़ाई करने वाली लड़कियों - महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन