धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम में आयोजित तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन रविवार की शाम भोजपुरी एक्टर और गायक समर सिंह के देवी गीतों से उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। शीतला चौकियां धाम के तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे व अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं शीतला चौकिया धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने की। कार्यक्रम में प्रियंका और गायक दीपक पाठक ने देवी गीत से लोगों को भक्तिमय रसपान कराया। इसके बाद भोजपुरी अभिनेता और प्रसिद्ध गायक समर सिंह ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेत्री अंजना सिंह ने माता शीतला के धाम में दर्शन कर मंच पर शीतला चौकियां माता की जयकारे लगाकर माहौल पूरी तरह देवीमय बना दिया। अंजना सिंह ने निमिया के ढार मइया... गाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महंत विवेकानंद पंडा और अभिनेता आशीष माली ने कलाकारों और गायकों को सम्मानित किया। देर रात तक भक्ति गीतों का कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान चेयरमैन मनोरमा मौर्य, पूनम पंडा, ऋचा सिंह, नेहा सिंह, यश पंडा, आकांक्षा रानी, आशीष मिश्र, विकास पंडा, लड्डू पंडा, राजन पंडा, विजय पंडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।