फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bharatiya Kisan Union demands a fair investigation into the case submitted memorandum

भारतीय किसान यूनियन ने की मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Sat, 28 Nov 2020 08:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union demands a fair investigation into the case submitted memorandum
हिन्दू इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर में भ्रष्टाचार कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यु - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर 21 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। डीएम को आठ सूत्रीय पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि चुनाव अधिकारी मंजूलता वर्मा ने बिना सोसाईटी कार्यालय से साधारण सभा के सदस्यों की वैध सूची प्राप्त किए चुनाव अमांय सूची से करा दिया है, जबकि सहायक निबंधक कार्य चिट्स फंड वाराणसी से जारी पत्र में साधरण सभा के सदस्यों की वैध एवं विधि मान्य अनुमोदित सूची जारी नहीं किया गया है। किसी अधिकारी का आदेश लिए बिना चुनाव स्थल हिंदू इंटर कालेज को बदल दिया गया । राजकीय बालिका इंटर कालेज को चुनाव स्थल बनाकर चुनाव करा दिया गया है। इस संबंध में न तो पक्षकार बृजेश कुमार गुप्ता और न ही साधारण सभा के सदस्यों को कोई जानकारी दी गई। शिकायत मिलने के बाद जांच हुई, लेकिन जांच अधिकारी सिर्फ कोरम पूरा किया। शिकायर्ता का कोई पक्ष नहीं सुना गया। उन्होंने विद्यालय के चुनाव में प्रयोग संपूर्ण पत्रावली उपलब्ध कराने, जांच दूसरे विभाग के अधिकारी से कराने तथा दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री धर्मराज पटेल, बाबू राम, घनश्याम, खलील, कुसुम, कलावती, निर्मला, शकुंतला, सरस्वती, मनोज, वैजनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed