फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bharat milap people descended to watch

भरत मिलाप देखने के लिए उमड़े लोग

Fri, 30 Oct 2015 12:54 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 30 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bharat milap people descended to watch
शहर के पुरानी बाजार और मुंगराबादशाहपुर रामलीला कमेटी पुरानी सब्जी मंडी का भरत मिलाप धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम के साथ चारों भाइयों की आकर्षक झांकी निकाली गई। जगह-जगह झांकी की आरती उतारने के लिए लोगों की
विज्ञापन


 भीड़ देखी गई। भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन देख सभी की आंखें नम हो गईं। पूरा मेला परिसर राम के जयकारे से गूंज उठा। मेले का उद्घाटन समाजसेवी रजनीकांत मिश्र और रवि पांडेय ने किया। कोतवाली चैराहे से
विज्ञापन


आकर्षक लाग व झांकी प्रमुख रास्तों से होती हुई पुरानी बाजार पहुंची। शोभा यात्रा में घोड़ा, हाथी और ऊंट शामिल किए गए थे।  भरत के मार्मिक विलाप को देखकर दर्शको की आंखें डबडबा जाती है। भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष उमेश
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्द्र गुप्ता और महामंत्री डा. रामसूरत मौर्या ने भगवन श्री राम की आरती उतारी। अध्यक्षता विमल सेठ तथा  संचालन राजदेव यादव और सुशील वर्मा ने किया। झांकी व अखाड़ा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली समितियों को पुरस्कृत किया गया।

 जिसमें वाराणसी की लाग को प्रथम और दूसरा स्थान मिला। जौनपुर की लाग की तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर मंजू शास्त्री, गप्पू मौर्या, साजिद अलीम, दिनेश चन्द्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, विक्की साहू आदि रहे।


सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर की श्री रामलीला कमेटी पुरानी सब्जी मंडी परिसर में भरत मिलाप हर्षोल्लास से मनाया गया। एसडीएम विजय बहादुर सिंह, सीओ राम प्रसाद सिंह, कपिल मुनि, विनय कुमार गुप्त आदि ने पूजन-अर्चना किया।


राम दल, हनुमान दल, भरत दल, लवकुश दल व शंकर दल द्वारा पूरे नगर को सजाया गया था। डेढ़ दर्जन से अधिक चौकी समितियों ने मनमोहक झांकी निकाली। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना, प्रभाकर गुप्त, विवेक सोनी, चन्दन  राजेन्द्र गुप्त, बाबा, अजय कुमार गुप्त नेेे सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed