फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bharat bandh ineffective, demonstrations in some places

भारत बंद बेअसर, कुछ स्थानों पर प्रदर्शन

Mon, 27 Sep 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bharat bandh ineffective, demonstrations in some places
जौनपुर। भारत बंद का सोमवार को जिले में कोई असर नहीं देखने को मिला। सामान्य दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। हालांकि केराकत, जंघई, शाहगंज, सतहरिया सहित कुछ स्थानों पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

राजभर समाज से जुड़े करीब 50 प्रदर्शनकारियों को लाइन बाजार पुलिस ने अंबेडकर तिराहे पर ही रोक लिया। बीएसएनएल के समस्त संगठनों ने जिला मुख्यालय पर भोजनावकाश के बाद पिछले नौ महीनों से किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का समर्थन करते हुए विरोध जताया। अध्यक्षता रामलोचन यादव एवं संचालन सुरेश चंद यादव ने किया। इस मौके पर कामरेड अनिल कुमार, अभिषेक वर्मा, राजेश कुमार, बीएल मौर्या, संतोष, अशोक आदि लोग मौजूद रहे। केराकत में खेत मजदूर किसान संग्राम समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने कोतवाली चौराहे पर धरना देकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष बचाऊ राम ने कहा कि सरकार बड़े पूंजीपतियों की हितैषी है। किसान ,मजदूर खेत को बर्बाद करने पर आमादा है। इस अवसर पर नम: नाथ शर्मा, राजदेव राम ,राजदेव यादव, कैलाश राम, सत्य प्रकाश, अखिलेश पाल ,रमेश यादव , डीआर सिंह, अनिल सोनकर, आजाद कुरैशी, खुर्शीद अहमद, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यालय सोमवार को बंद रहा। विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने किसान यूनियन के बंद के समर्थन में कार्यालय बंद रखा। मीरगंज: संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जंघई रेलवे स्टेशन के पास भारत बंद के समर्थन में धरना दिया। धरना का नेतृत्व कर रहे जिला संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा राजनाथ यादव ने11 सूत्री मांग पत्र एसडीएम मछलीशहर राजेश कुमार वर्मा व सीओ अतर सिंह को सौंपा। इस मौके पर कंचन, शैलेश वर्मा, शोभनाथ, लालबहादुर, जय प्रकाश, गीता, बिंदु ,नजमा, खलील, गंगा प्रसाद, गीता, सविता, ओंकार नाथ, धर्मराज पटेल मौजूद रहे। सतहरिया: संयु्क्त किसान मोर्चा ने मुंगराबादशाहपुर नगर में जुलूस निकाल कर विरोध जताया। जुलूस नई बाजार से निकल कर चौराहे से होकर हिन्दू इंटर कालेज के पास पहुंच कर समाप्त हुआ। सरकार के विरोध में अपने सीने पर स्लोगन की तख्ती लगाकर विरोध जताया। जुलूस का नेतृत्व सुभाष पटेल व लालजी यादव ने किया। इस मौके पर सालिक राम पटेल, सुभाष पटेल, सुमिरन, संदीप शर्मा, विजय मौर्या, शिव शंकर मौर्य, राजाराम, लाल जी यादव, राकेश मौर्या, मंगल प्रसाद,जय प्रकाश ,राकेश चन्द्र मौर्य, दसरथ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज: तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित पत्रक एसडीएम नीतीश कुमार को सौंपा। यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम तीरथ ने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानून को वापस लेने, किसानों को गन्ना समर्थन मूल्य 350 से बढ़ाकर 400 रुपये करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन में सुरेश बिंद, मटरू बिंद, सभाजीत गौतम, सोभनाथ, शेर बहादुर यादव, जिगर श्रीवास्तव, रामस्वरूप, श्री चंद यादव, राजू श्रीवास्तव, दामोदर, अखिलेश आदि पस्थित रहे। महराजगंज: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान एकता मंच के संयोजक कृष्णा सिंह सोमवार को सैकड़ों किसानों के साथ बाइक से जुलूस निकाला। जुलूस निकालने वालों में मौके पर किसान मंच के अध्यक्ष धर्मराज यादव, अशोक सिंह, शंभू सिंह, शार्दूल सम्राट सिंह आदि किसान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed