फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Best performance of Master Virat of Jaunpur and Neha of Azamgarh in Taekwondo Championship

Jaunpur News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जौनपुर के मास्टर विराट और आजमगढ़ की नेहा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Sun, 02 Feb 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Best performance of Master Virat of Jaunpur and Neha of Azamgarh in Taekwondo Championship
जौनपुर। जिले के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को ताइक्वांडो की जोनल प्रतियोगिता खेली गई। इसमें जौनपुर के मास्टर विराट मिश्र और आजमगढ़ की नेहा गुप्ता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक चली प्रतियोगिता में कुल 100 बाउट खेले गए। मां लालती एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता दो श्रेणी में हुई। इसमें फर्स्ट हाफ में सब जूनियर श्रेणी में जौनपुर के मास्टर विराट मिश्रा ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। विराट ने आजमगढ़, बलिया और मऊ के खिलाड़ियों को हराया। वहीं, दूसरे हाफ में कैडेट श्रेणी में आजमगढ़ की नेहा गुप्ता ने सभी प्रतिद्वंददियों को धूल चटाई। नेहा ने जौनपुर और मऊ के खिलाड़ियों को हराया। इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की भी तीन महिला खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। इसमें प्रिया मौर्या ने गोल्ड, साक्षी सिंह ने गोल्ड और सोनाली चौहान ने ब्रांज मेडल जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपोलो दिल्ली अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र में उनके लिए हर संभव व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएंगे। सचिव प्रवीण मिश्र ने कहा कि खिलाड़ियों को लोकल मैच खेलना जरूरी है। इससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है। इस मौके पर लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष मिश्र, जौनपुर ताइक्वांडो के अध्यक्ष तरुण शुक्ल और समाज सेवी शिवानी मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed