फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bed examination

2106 ने छोड़ी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 

Sat, 23 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bed examination
शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी तो नगर में लग गया जाम।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को दो जिलों  के 52 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई। 2106 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जौनपुर के 33 केंद्रों पर 16945 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। जबकि आजमगढ़ के 17 केंद्रों पर 9500 अभ्यथियों को परीक्षा बैठना था। कुल 26445 अभ्यर्थियों को परीक्षा में परीक्षा में शामिल होना था।
विज्ञापन


लेकिन 2106 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में  पुलिस तैनात की गई थी। परीक्षा    के लिए जिला मुख्यालय पर दिन भर जाम जैसी स्थिति रही। परीक्षा छूटने के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों नें सुबह 8 से 11 और दोपहर एक से चार बजे तक  हुई। संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र 2016-18 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 17 केन्द्र प्रतिनिधि तैनात किए गए थे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लए 66 प्रर्वेक्षक लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी राम सिंह भू- राजस्व गोमती नदी के उत्तरी भाग एवं नगर मजिस्ट्रेेट उमाकान्त त्रिपाठी दक्षिणी भाग में स्थित परीक्षा केन्द्रों पर जोनल बनाए गए थे। सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले अभिलेख कोषागार के डबल लाक से निकालकर तहसीलदार न्यायिक सदर रमेश कुमार की निगरानी में सभी केंद्रों पर पहुंचाया गया।


अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। अपर जिला मजिस्ट्रेेट रजनीश चन्द्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण  हुई।  पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राजकुमार पाडेय, रिंकी जायसवाल, डीआईओएस गिरधारी लाल कोली, एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे। नोडल अधिकारी और पूविवि के रजिस्टार डा. देवराज ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 2106 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed