फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   beautyfull city with PPP model

पीपीपी मॉडल से शहर को बना रहे सुंदर

Thu, 12 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 12 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
beautyfull city with PPP model
अमरावती ग्रुप की तरफ से जेसीज चौराहे का किया गया सुंदरीकरण। 
शहर को सुंदर बनाने में पीपीपी मॉडल (सार्वजनिक-निजी साझेदारी) का भी अहम रोल है। दर्जन भर चौराहों का सुंदरीकरण इसी मॉडल के तहत कराया गया है। जिस पर तकरीबन दो करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। चौराहों को और अच्छे तरीके से विकसित करने की योजना बन रही है।
विज्ञापन


जिसके तहत पार्क, पार्किंग, पीने का पानी और शौचालय की भी व्यवस्था होगी। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद वैसे तो डेढ़ वर्ष पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन अब चौराहों का सुंदरीकरण दिखने लगा है। कई चौराहों पर न केवल फव्वारे शान बढ़ा रहे हैं बल्कि पार्काें में बैठकर लोग आनंद भी ले  रहे हैं।
विज्ञापन


पहले चौराहों पर जाम जैसी स्थित पैदा हो जाती थी लोग उधर से गुजरने में परहेज करते थे। लेकिन इधर कुछ महीनों से लोग चौराहा देखने निकलते हैं। चौराहों को विकसित करने में पीपीपी माडल का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत जेसीज चौराहा अमरावती ग्रुप को, पचहटिया डा. शकुंतला, वाजिदपुर यूबीआई, सिपाह गहना कोठी, पालीटेक्निक एसबीआई, कलीचाबाद मां तारा हास्पिटल, मुरादगंज ईशा हास्पिटल, बड़ी मस्जिद मोहम्मद हसन पीजी कालेज, रोडवेज और लाइन बाजार पीएनबी, नईगंज मां दुर्गा सीनियर सेकेंड्री स्कूल,


चहारसू कीर्ति कुंज, बदलापुर पड़ाव अभिनव स्टील, जोगियापुर तिराहा लायंस क्लब आदि को दिया गया। जिन्होंने इन चौराहों को विकसित करने में तकरीबन दो करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह अलग बात है कि कई चौराहों पर स्थिति खराब हो गई है। जिसे दोबारा दूसरी संस्था को देने की तैयारी की जा रही है। इसमें किला गेट, सुतहट्टी सहित कई चौराहों को भी पीपीपी मॉडल के तहत विकसित करने की तैयारी चल रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed