फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Beauty Festival drew crowds of pilgrims

शृंगार महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 24 Jan 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Beauty Festival drew crowds of pilgrims
चौकिया स्थित शक्ति पीठ मां शीतला और मां काली जी का तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोलकाता और वाराणसी से आए कलाकारों ने  रंग बिरंगे झालरों और विभिन्ने फूलों से मंदिर और  परिसर की सजावट कर आकर्षक रूप दिया है।
विज्ञापन


आचार्य अजय मिश्र के साथ पांच ब्राह्मणों ने गुरुवार को चंडी पाठ शुरू किया। मुख्य यजमान हरीश तिवारी और उनकी पत्नी ने मां शीतला की आरती और हवन पूजन किया।  महोत्सव में  दिन में तीन बार आरती हो रही है। शुक्रवार को देर रात तक मां के दर्शन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


शीतला शृंगार महोत्सव की आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय पंडा, लड्डू त्रिपाठी, लालबाबू माली, सिड्डू त्रिपाठी, सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, आशीष माली आदि कार्यक्त्रस्म में सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed