फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Be careful on the phone with strangers, you can become a victim of cyber fraud

Jaunpur News: अपरिचितों से फोन पर रहें सावधान, हो सकते हैं साइबर ठगी के शिकार

Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Be careful on the phone with strangers, you can become a victim of cyber fraud
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया भौतिकी संस्थान आर्यभट्ट सभागार में साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि भारत में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। साइबर अपराधी नित नए तरीके अपना रहे है। इंटरनेट और मोबाइल का प्रयोग करने वाले सभी उपभोक्ता साइबर अपराधियों के निशाने पर रहते है। ऐसे में जागरूकता ही हमें बचा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार साइबर अपराध से लोगों को सुरक्षित रखने विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला हेल्प लाइन के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। अपरिचितों से दोस्ती खतरे में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से हमारी जानकारी साइबर अपराधी जुटाते है और पूरी रणनीति के साथ अपने जाल में फंसा लेते है। बच्चों के मोबाइल फोन के प्रयोग की निगरानी करें। गेम के नाम भी बड़ी धोखाधड़ी की जा रही है। बैंकिंग और पेमेंट के एप पर अलग से पासवर्ड रखें। इसके साथ ही गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे एप्लीकेशन है जिससे बच्चों के मोबाइल पर निगरानी रखी जा सकती है। उन्होंने हैकिंग, फिशिंग, फर्जी विज्ञापन, ऑनलाइन खरीदारी फ्राड, फोन कॉल करके फ्राड आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. वंदना राय, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. मुराद अली, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. रसिकेश, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. अन्नू त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed