फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Basic arrangements made available to Omikron

ओमिक्रोन से निबटने को उपलब्ध कराए बुनियादी व्यवस्थाएं

Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Basic arrangements made available to Omikron
जौनपुर। कलेक्ट्रेट में संयुक्त वामपंथी संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें सीपीआई, सीपीआइएम व लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें ओमिक्रोन की संभावित खतरनाक तीसरी लहर से निबटने की बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम घटाने के साथ महंगाई पर काबू करने की मांग की। साथ ही किसानों की फसलों के उचित दाम दिलाने के लिए कानून बनाने की मांग की गई। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने को लेकर नाराजगी जताई गई। आवाज उठी कि बैंकों में जमा उपभोक्ताओं के धन को फाइनेंस कंपनियों पर लुटाना बंद किया जाय। मीडियाकर्मियों पर हो रहे हमले व चुनावी लाभ के लिए सांप्रदायिक सौहाई बिगाड़ने पर कार्रवाई और सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर रैलियों और विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए भी मांग की गई। इस मौके पर कृष्ण सिंह, गौरव सिंह, कल्पनाथ गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed