फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Barrier banned at 68 places in Jaunpur city, traffic ban

शहर में 68 स्थानों पर लगा बैरियर, आवागमन पर पाबंदी

Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Barrier banned at 68 places in Jaunpur city, traffic ban
जौनपुर। वैसे तो शहर को तीन मई से ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था, मगर प्रशासन की नींद अब खुली है। आवागमन रोकने के लिए शहर में 68 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इन इलाकों में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं रहेगी। सिर्फ मेडिकल व जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू और कंटनेमेंट जोन होने के बाद भी शहर में लगातार आवागमन बना हुआ है। सोमवार को दिन में भीड़ से जाम की स्थिति भी बन गई थी। इसके मद्देनजर प्रशासन ने 68 स्थानों पर बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। चहारसू चौराहा पर चार, कोतवाली चौराहा, सुतहट्टी तिराहा पर तीन, अशोक टाकिज तिराहा पर तीन, नखास तिराहा पर तीन, ओलंदगंज चौराहा पर चार, बदलापुर पड़ाव पर चार, मछलीशहर पड़ाव पर चार, पॉलीटेक्निक चौराहा पर चार, चंद्रा चौराहा पर चार, शकरमंडी चौराहा पर चार, शाहगंज पड़ाव पर तीन, बड़ी मस्जिद तिराहा पर तीन, स्टेशन रोड तिराहा पर तीन, रासमंडल चौराहा चार, अटाला मस्जिद पर चार, शाही किला तिराहा पर तीन, सिपाह तिराहा पर तीन, अहियापुर तिराहा पर तीन, बेगमगंज चुंगी पर एक बैरियर लगाया गया है। एडीएम भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि पूरे शहर में 68 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। अगर मेडिकल और अन्य जरूरी सेवाओं को छोड़कर लोग घूमते मिले तो अब कोई दलील नहीं सुनी जाएगी।
विज्ञापन

---
पुलिस ने बांटा मास्क
जौनपुर। पुलिस की तरफ से शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से अपील की गई कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें। अगर किसी जरूरी काम से घर से निकलना ही है तो मॉस्क जरूर लगाएं। बिना मॉस्क घर से निकले तो पुलिस चालान करेगी और उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस दौरान बिना मॉस्क के निकले लोगों में पुलिस ने मॉस्क का भी वितरण किया। कोतवाली चौराहे पर एएसपी सिटी की मौजूदगी में लोगों में मॉस्क का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed