फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Barefoot devotees pulled the chariot

श्रद्धालुओं ने नंगे पांव खींचा रथ

Thu, 07 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Barefoot devotees pulled the chariot
 नगर में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुुभद्रा की रथयात्रा में शामिल लोग।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को रथयात्रा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। भगवान जगन्नाथ जी के अलावा बलभद्र एवं सुभद्रा की शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन


शोभायात्रा में जहां भक्त रस्सा पड़कर नंगे पांव खींच रहे थे वहीं आगे-आगे चल रहे भक्त सड़क की सफाई करते हुए चल रहे थे। शहर रासमंडल स्थित जगन्नाथ जी मंदिर परिसर शाम चार बजे शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का जगह-जगह स्वागत कर भक्तों ने आरती उतारी। रथ को भव्य तरीके से सजाया गया था। बड़ी सख्या में भक्त रथ को रस्सी के सहारे खीचते हुए आगे बढ़ रहे थे। शहर में जगह-जगह स्वागत के के लोग कतार लगाकर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रथ शहर का भ्रमण करने के बाद फिर मंदिर परिसर में पहुंचकर समापन हुआ। बड़ी संख्या लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में संतोष गुप्त, दिनेश, प्रकाश कपूर, रवि गुप्त, रवि मिंगलानी, गौतम गुप्ता, अनिल अस्थाना सहित सैकड़ों महिला, पुरूष, बच्चे, बूढ़े शामिल रहे।


इसी क्त्रस्म में श्री जगन्नाथ जी मंदिर उर्दू बाजार चौराहा से शोभायात्रा निकाली गई जो क्षेत्र भ्रमण करते हुये पुन: मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगाें में प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में अश्वनी सहगल, राजेश सोनी, शनि केशरी, गौरव सोनी, सूरज सोनी समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed