फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Barat return without bride after girl side angry for net getting jewellery in jaunpur

जौनपुर: दुल्हन को मन मुताबिक गहने न मिले तो गुस्सा हुआ कन्या पक्ष, बैरंग लौटी बरात

Thu, 27 May 2021 04:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 May 2021 04:40 PM IST
सार

मामला सुजानगंज क्षेत्र के मधुपुर गांव का है। कन्या पक्ष के लोगों ने दुल्हन की विदाई से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Barat return without bride after girl side angry for net getting jewellery in jaunpur
demo pic

विस्तार

जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के मधुपुर गांव में शादी में मनमाफिक गहने न लाने पर कन्या पक्ष नाराज हो गया। शादी के बाद दुल्हन की विदाई से इनकार कर दिया। काफी मान-मनौवल के बाद भी बात न बनने पर बरात बिन दुल्हन के लौट गई।

विज्ञापन


मधुपुर गांव निवासी लड़की की शादी के लिए बुधवार की रात क्षेत्र के ही लखेसर गांव से बरात गई थी। धूमधाम से बरात निकली। घरातियों ने भी बरात का जोरदार स्वागत किया। विवाह के दौरान मंडप में जब वर पक्ष ने दुल्हन के लिए कपड़े और गहने दिए तो कन्या पक्ष के लोग गुस्सा हो गए। जैसे-तैसे विवाह की रस्में तो पूरी हो गई, लेकिन लड़की की विदाई के लिए कन्या पक्ष के लोग तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


घंटों तक मान-मनौवल चलता रहा। बावजूद कोई निर्णय नहीं निकल सका। गुरुवार की सुबह बरात बिन दुल्हन के लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed