फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bar election

कुंवर भारत सिंह अध्यक्ष और अवनींद्र दूबे महामंत्री निर्वाचित

Wed, 30 Dec 2020 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
bar election
मछलीशहर तहसील में बार के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव कुंवर भारत सिंह अध्यक्ष और अवनींद्र दूबे महामंत्री के पद पर निर्वाचित हुये। मंगलवार को हुए तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में 251 मतदाताओं में से 248 ने वोट डाले। शाम को मतों की गिनती पूरी करने के बाद परिणाम भी घोषित कर दिया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरि शंकर यादव व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रसून कुमार श्रीवास्तव विजयी निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए सीधी लड़ाई में कुंवर भारत सिंह को 146 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी दयाराम पाल को 100 मत मिले। दो मत निरस्त पाया गया। वहीं महामंत्री पद के लिये हुई कांटे की टक्कर में अवनींद्र दूबे को 122 मत व बनवारी राम मौर्य 121 मत मिले। 5 मत निरस्त पाया गया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हरि शंकर यादव को 133 मत मिले जबकि जय प्रकाश दूबे को 109 मतों से ही संतोष करना पड़ा। 6 मत निरस्त मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रसून कुमार श्रीवास्तव 104 मत पाकर निर्वाचित हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिव सागर पाल को 83 मत व जितेंद्र प्रताप यादव को 54 मत मिले। इस पद के लिए पड़े कुल मतों में 7 मत निरस्त मिला। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद के दो पद(10 वर्ष से अधिक) पर अजय कुमार यादव, हरिश्चंद्र यादव व संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर राजेश कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष अच्छे लाल विश्वकर्मा,संयुक्त सचिव प्रकाशन आशीष चौबे, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पवन कुमार गुप्ता, आय व्यय निरीक्षक के लिए वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कार्य कारिणी सदस्य (15वर्ष से कम) पद पर अमित सिंह,शैलेश कुमार यादव,अतुल कुमार श्रीवास्तव,विजय कुमार यादव,सदस्य कार्य कारिणी(15 वर्ष से अधिक)चन्द्रेश तिवारी,राजेन्द्र प्रसाद यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी केदार नाथ यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह,रामजी गुप्ता,जगदंबा प्रसाद मिश्रा,अशोक कुमार श्रीवास्तव,अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव,महामंत्री अजय कुमार सिंह,भरत लाल यादव,सुशील कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed