फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Banks failed to cash in, commotion

नगद देने में बैंक फेल, हंगामा

Sat, 10 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Banks failed to cash in, commotion
सिविल लाइन एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम से पैसा निकालने के लिए लगी महिलाओं की लाइन। - फोटो : jounpur
कैश देने में बैंक फेल हो गए हैं। एटीएम बंद पड़े हैं। जो खुले हैं वहां लंबी लाइने लोगों की लग रही है। कैश नहीं देने की वजह से ही लोग जगह-जगह हंगामा कर रहे हैं। शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर में लोगों के हंगामे को देखते हुए बैंक कर्मियों ने बैंक का शटर बंद कर दिया। काफी हो हल्ला के बाद बैंक खोला गया। लेकिन लोगों पैसा डिमांड के अनुसार नहीं मिल सका।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर में एक सप्ताह से काशी गोमती संयुत बैंक रामनगर पर पैसा नही मिलने से नाराज लोगों ने बैंक कर्मचारियों को बाहर निकालकर बैंक में ताला लगा दिया। उपभोक्ताओें का कहना था कि बैंक में पैसा नही है तो बैंक को खुलने नही दिया जाएगा। बैंक प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही पैसे की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद लोगों ने बैंक का शटर खोला। उधर, बैंक आफ बड़ौदा में बैंक कर्मी 11:30 बजे शटर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने हंगामा करने बाद तब जाकर शटर खुला गया। क्षेत्र के सभी एटीएम बंद पड़े हैें। बैंको में भीड़ इस कदर बढ गई है कि एसबीआई बैंक में महिलाऍ सीढी पर बैठकर अपने नम्बर का इंतजारी कर रही हैं। लम्बे समय तक लाइन मे खडे़ रहने पर महिलाओ व वृद्धो को काफी जलालत उठानी पड़ रही है। सुजानगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बेलवार रोड स्थित यूको बैंक में सुबह से ही लोग इकट्ठा थे लेकिन कैश नही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कस्बे में एटीएम हैं उसमें भी ताले लटकते रहे।

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक में कैश न होने के कारण 12 बजे तक गेट बन्द रखा गया। खाता धारकों ने काफ़ी नाराज़गी जताई। एसबीआई में पैसा लेने के लिए ग्राहक प्रतिदिन सुबह से ही लाइन में लग जाते है। पर शाम तक लाईन से बाहर हो जाते है क्योकि बैंक में कैश ही खत्म हो जाता है। शुक्रवार को कुछ उपभोक्ता वहां पैसा निकालने पहुंचे। जहां रुपये नही होने पर लोग आक्त्रसेशित हो उठे।

रोज-रोज रुपया न होने की समस्या को लेकर 35 से 40 की संख्या में लोग घर वापस चले जाते है। बुजुर्ग भी नोटबन्दी से परेशान हैं।। बैंक मैनेजर हरिकेश सरोज ने बताया कि कैश नही है। भीड़ इतनी अधिक है कि बाहर का गेट बंद कर दस-दस लोगों को अंदर आने दिया जाता है।



खाता धारक  सुरेश तिवारी ने बताया कि वह पांच दिन से पैसा निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नहीं मिल रहा है। अजय यादव ने बताया कि वह तीन दिन और मोहम्मद कलीम ने बताया कि वह दो दिनों से, विजय यादव तीन दिन से, दिग्विजय नंदन चार दिन से, फुर्ती लाल चार दिन से, संतोष कुमार दो दिन से, संजय यादव तीन दिन से, शेरू दो दिन से पैसा निकालने बैंक में लाइन लगा रहे हैं लेकिन कैश नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed