{"_id":"28090a30f839baed653959d3651d8432","slug":"bank-staff-performance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर सोमवार को युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने ओरियंटल बैंक आफ कामर्स की सुतहट्टी शाखा के सामने प्रदर्शन किया। संयोजक आरपी सिंह ने कहा कि वेतन संशोधन का मुद्दा विगत दो वर्षों से लंबित है। इसका हल निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। भारतीय बैंक संघ की तानाशाही के कारण हमारा शांतिपूर्ण प्रयास विफल हो गया। विवश होकर कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होने पड़ा।
25 से 28 फरवरी तक चार दिनी और 16 मार्च से बेमियादी हड़ताल करेंगे। बैंक कर्मचारी पूरी तरह से तैयार हैं। बैंक प्रशासन से अपील की कि शांतिपूर्ण हल निकाला जाए। अन्यथा कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। इस मौके पर शंभूनाथ जायसवाल, देव मौर्य, संजय पांडेय, जेके प्रजापति, सुभाष सिंह, वीपी श्रीवास्तव, अंकित सिंह आदि मौजूद थे।