फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bank personnel perform wage agreement

वेतन समझौते के लिए बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 30 Dec 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bank personnel perform wage agreement
वेतन संशोधन समझौता में हो रही देरी से नाराज बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को जेसीज चौराहे पर प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सड़क पर उतरे कर्मचारियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 आरोप लगाया कि भारतीय बैंक संघ की हठवादिता के चलते वेतन संशोधन समझौता पिछले दो वर्षों से लटका पड़ा है।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के संयोजक आरपी सिंह की अगुवाई में सड़क पर उतरे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि वेतन संशोधन समझौता के लिए बैंक कर्मचारियों की लड़ाई जारी रहेगी। मांग को लेकर आगामी सात जनवरी को बैंकों की हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद 21 से 24 जनवरी तक चार दिवसीय हड़ताल कर भारतीय बैंक संघ को उसकी हठधर्मिता के प्रति आगाह किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वेतन संशोधन समझौता न होने की स्थिति में आगामी 16 मार्च से बैंक कर्मचारी बेमियादी हड़ताल का ऐलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय बैंक संघ से मांग की कि हठवादिता छोड़कर कर्मचारियों की मांग पर तर्कसंगत और उचित दृष्टिकोण अपनाए, ताकि इस मसले का समाधान शांतिपूर्वक किया जा सके। इस मौके पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष शंभूनाथ जायसवाल, श्रीदेव मौर्या, संतोष कुमार, जीके प्रजापति, संजय पांडेय, अशोक शुक्ला, सुभाष सिंह, वीपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed