{"_id":"576bebdb4f1c1bd532b47ded","slug":"ballast-laden-truck-overturned-killing-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 23 Jun 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर के रामपुर में गुरुवार भोर में हादसे के बाद रोते बिलखते मृतक परिवार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर धनुआं गांव के पास गुरुवार की भोर में गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। इससे गिट्टी के ढेर में दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया।
डीएम के आश्वासन पर दोपहर में रास्ता साफ कराया जा सका। उधर पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।धनुआं गांव निवासी मेमे सोनकर के दो पुत्र मदन और रतन हैं। दोनों का परिवार सड़क पर ही ठेला-खोमचा लगाकर जीवन यापन करता है। मदन के परिवार के लोग रात में सड़क किनारे चारपाई और ठेले पर सो रहे थे।
भोर में करीब पांच बजे मिर्जापुर से गिट्टी लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में जाकर पलट गया। ट्रक पलटते ही गिट्टी भरभराकर चारपाई और ठेले पर सो रहे लोगों पर गिर पड़ी। इससे उसके ढेर के नीचे छह लोग दब गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर गिट्टी हटवाया।
विज्ञापन
इस दौरान दबने से मदन की मां प्यारी देवी (60), और पुत्र अमन सोनकर (16) और मदन के पुत्र वीरेंद्र की दो पुत्रियां श्रेया (08) और रिया(12) की मौत हो चुकी थी। वीरेंद्र के पुत्र रोहन (10) और उसकी बहन अंशू देवी (18) घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। उधर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी रोहन पी कनय, एसपी देहात अरुण श्रीवास्तव, एसडीएम मड़ियाहूं रामकेश यादव मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता मुहैय्या कराई जाएगी।