फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Baksha-Lohinda road will have many days, will be five meters wide

Jaunpur News: बक्शा-लोहिंदा मार्ग के बहुरेंगे दिन, पांच मीटर होगा चौड़ा

Mon, 05 Feb 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Baksha-Lohinda road will have many days, will be five meters wide
महाराजगंज। बीते दस वर्षों से खराब बक्शा-लोहिंदा मार्ग के दिन बहुरेंगे। लंबे समय से खराब इस मार्ग को बनवाने की मांग की जा रही थी। 31 किलोमीटर लंबा यह मार्ग जौनपुर को प्रयागराज से जोड़ता है। रविवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने इस सड़क के पुननिर्माण का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन

विधायक रमेश ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य में 46 करोड़, 90 लाख रूपये खर्च होंगे। इसे स्मार्ट मार्ग बनाया जाएगा। इस मार्ग में आने सभी बाजारों व आबादी वाले भाग में सीसी रोड और बाकी मार्ग पर पिच मार्ग बनाया जाएगा। बक्शा-लोहिन्दा- बंधवा मार्ग दसों वर्षों से खराब होकर गड्ढे में तब्दील हो गई थी। इससे राहगीरों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती थी। इस सड़क का निर्माण वित्तीय वर्ष 2013-2014 में पीएमजीएसवाई के तहत बनाया गया था। उस समय इसकी चौड़ाई महज तीन मीटर ही थी। उद्घाटन के दौरान मौके पर भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, अंबुज तिवारी, सिद्धार्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन

लाखों की आबादी थी प्रभावित
बक्शा ब्लॉक के तहत मितावा, रसिकापुर, मैनुद्दीनपुर, सलामतपुर, अटरा, भटौली, गौरा कला गांव के करीब 1.5 लाख की आबादी प्रभावित थी। यही नहीं महराजगंज ब्लॉक के तहत बजहा, लोहिंदा चौराहा, पड़री, एकहुआ, भगवानगंज सहित दर्जनों गांव जिसकी आबादी लगभग तीन लाख की आबादी प्रभावित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed