{"_id":"612bcd3b8ebc3e79e65ff1b6","slug":"bajrang-dal-stopped-worship-on-fear-of-conversion-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: धर्म परिवर्तन की आशंका पर बजरंग दल ने बंद कराई पूजा, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: धर्म परिवर्तन की आशंका पर बजरंग दल ने बंद कराई पूजा, दो हिरासत में
Mon, 30 Aug 2021 01:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:24 AM IST
सार
पुलिस को मौके से किताब, ईसा मसीह की फोटो और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मिले। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मई गांव में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर रविवार को बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पूजा बंद कराते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मई गांव निवासी हरीशचंद्र अपने घर पर ईसाई धर्म के बारे में जानकारी देते हुए पूजा करा रहे थे। इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह धर्म परिवर्तन कराने की आशंका से मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें किताब, ईसा मसीह की फोटो और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मिले।
विज्ञापन
इस बाबत हरीश चंद्र ने बताया कि वह प्रभु ईसा पर विश्वास करते हैं। उनकी पूजा से उन्हें शांति मिलती है और हमेशा पूजा भी करते हैं। बजरंग दल की सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को पकड़ कर थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह का कहना है कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन