{"_id":"6a6518b01cafdd32e6023d80","slug":"bail-plea-of-two-human-trafficking-gang-suspects-rejected-jaunpur-news-c-194-1-svns1039-150362-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बारिश में फिसलकर पलटी बकरियों से लदी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बारिश में फिसलकर पलटी बकरियों से लदी पिकअप
विज्ञापन
नीय पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर मोड़ पर शनिवार की शाम लगभग 5 बजे हल्की बारिश के दौरान बकरियों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लदी बकरियां बाहर निकलकर इधर-उधर दौड़ने लगीं, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पिकअप अयोध्या से बकरियां लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रही थी। खाड़पाथर मोड़ पर हल्की बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी। इसी दौरान चालक ने वाहन को नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाया, जिससे पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। पिकअप चालक विशाल कुमार ने बताया कि फिसलन के कारण ब्रेक लगाते ही संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता की। दूसरे वाहन की मदद से पिकअप को सीधा कराया गया और बाहर निकल गई बकरियों को दोबारा वाहन में सुरक्षित लादा गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को दोबारा रवाना किया गया।