{"_id":"5ef786628ebc3e42c50a7802","slug":"badlapur-residents-will-also-have-to-pay-tax-jaunpur-news-vns532629715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलापुर नगरवासियों को भी देना होगा कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलापुर नगरवासियों को भी देना होगा कर
विज्ञापन
शासन ने अब निकायों को सीधे कर वसूली के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत बदलापुर नगर क्षेत्र के लोगों को भी गृहकर देना होगा।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पंचायत निवासियों से कर वसूली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कस्बे के पंद्रह वार्डों के सभी प्रकार यानी आवासीय, अनावासीय एवं व्यावसायिक भवन स्वामी, मकान की स्थिति, कमरों की संख्या आदि का सर्वे करा लिया है।
कराए गए सर्वे के मुताबिक बदलापुर नगर पंचायत में 5500 आवासीय, 200 अनावासीय और 655 व्यावसायिक भवन हैं। नगर पंचायत को आत्म निर्भर बनाने के लिए शासन के निर्देशानुसार कर वसूली शुरू कराई जाएगी। बता दें कि 19 फरवरी 2014 में बदलापुर को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है। नगरपंचायत में कराए गए सर्वे के बाद 15 वार्ड बनाया गया है। यहां की कुल आबादी 21 हजार है। बोर्ड के गठन के बाद आयोजित बैठकों में अब तक कर निर्धारण का प्रस्ताव पास नहीं हो सका है। कर निर्धारण पास न होने की दशा में शासन ने बदलापुर नगरपंचायत को मिलने वाली राज्य वित्त की धनराशि पर रोक लगा दी है, जिससे विकास कार्य बाधित है।