फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Badlapur MLA's statement disappointing

बदलापुर विधायक का बयान निराशाजनक, 2027 में पुन: बनेगी सरकार

Mon, 15 Jul 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Badlapur MLA's statement disappointing
जौनपुर। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा का कुछ दिनों पहले जारी सरकार के खिलाफ बयान ने सियासी गलियारों में तापमान बढ़ा दिया है। इसको लेकर रविवार को भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने बदलापुर विधायक के इस बयान को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि 2027 में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि बदलापुर के साथी विधायक ने जिस सोच के साथ बयान दिया वह समझ से परे है। 2027 में पुन: बीजेपी की सरकार बनेगी। रमेश मिश्रा दो बार कार्यकर्ताओं की बदौलत ही चुनाव जीते हैं। 2022 में कम अंतर से चुनाव जीते हैं। मोदी व योगी के नेतृत्व में बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हो सकता है लोकसभा चुनाव में कुछ सीटें कम हुई हो। सपा जिस पीडीए का नाम लेकर भ्रम फैला रही है। सरकार को 2017 से लेकर अब तक जितनी भी सरकारी भर्तियां हुई हैं उनमें सभी का नाम जारी कर दें तो सारे भ्रम को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed