फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bad roads giving pain, traffic became difficult

Jaunpur News: दर्द दे रहीं बदहाल सड़कें, आवागमन हुआ दुश्वार

Fri, 28 Apr 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bad roads giving pain, traffic became difficult
जौनपुर। सड़क विकास का आइना होती है, लेकिन जिले के कई सड़कें बदहाल हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। वहीं, कुछ सड़कों पर गिट्टियां डालकर छोड़ दी गई हैं, जिससे आवागमन मुश्किल होने के साथ लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। हालांकि सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से करोड़ों रुपये का बजट जारी किया जा चुका है लेकिन जिम्मेदार विभाग बेपरवाह बने हुए हैं। खेतासराय-जौनपुर शाहगंज मार्ग पर खेतासराय बाजार में सड़क की हालत करीब एक वर्ष से खराब है। गड्ढा भरो अभियान में कहीं मिट्टी तो कहीं ईंट डालकर गड्ढा भर दिया गया, लेकिन मुख्य मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। सड़क पर वर्तमान समय में पावर हाउस, कन्या विद्यालय तथा शहीदी चौक के सामने बड़े-बड़े गड्ढे से बन गए है जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुइथाकलां में समोधपुर-बिरैली मार्ग, लखनऊ-बलिया मार्ग (सारी बड़ौना पानी टंकी से चंपा नगर अलीपुर मार्ग) पट्टीनरेंद्रपुर-सरपतहां मार्ग, सरायमोहिउद्दीनपुर-अखंड नगर मार्ग, गजरिया-रोहसा घाट बेलवाई मार्ग, भगासा-पटैला मार्ग, समोधपुर-बिरैली मार्ग, खानपुर चौरवा-भुसौड़ी मार्ग पर जगह जगह गड्ढें होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिकरारा में रायबरेली हाईवे पर स्थित बीबीपुर (फुटहवा इनारा) से जमुआ तक आठ किमी लंबी सड़क मरम्मत के नाम पर खोद कर छोड़ दी गईं है। हालत यह है कि सड़क पर बिखरी हुई गिट्टियों के कारण उस पर पैदल चलना भी दुरूह हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed