{"_id":"5f0764528ebc3e638e077e8c","slug":"babu-of-cmo-office-also-infected-11-new-cases-found-jaunpur-news-vns534917337","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ऑफिस का बाबू भी संक्रमित, 11 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ऑफिस का बाबू भी संक्रमित, 11 नए केस मिले
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण अब सीएमओ कार्यालय में भी तेजी से फैलने लगा है। कार्यालय में कार्यरत पांचवें कर्मचारी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में बृहस्पतिवार को 11 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें तीन प्रवासी हैं। पांच ऐसे लोग भी संक्रमित हुए हैं, जिनका इलाज के सिलसिले में लखनऊ और वाराणसी के अस्पतालों में आना-जाना था। कोरोना से मृत शाहगंज के व्यापारी के संपर्क में आने से दो और लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिलें में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 644 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 142 है।
शाहगंज के मटियारी सराय निवासी व्यापारी की 23 जून को कोरोना से मौत हुई थी। उसके बाद परिवार और आसपास के लोगों का सैंपल लिया गया था। अब तक दस लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को व्यापारी के संपर्क में आए पुराना चौक निवासी दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों किराना और गल्ले के दुकानदार हैं। शाहगंज के ही एराकियाना मोहल्ला निवासी महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसके परिवार में भी गल्ले का कारोबार होता है। महिला की तबीयत खराब होने के कारण वाराणसी और चंदौली में उपचार कराने गई थी। चंदौली में ही उसका सैंपल लिया गया था। सीएमओ कार्यालय में कोल्ड चेन हैंडलर की रिपोर्ट दो जुलाई को पॉजिटिव आने के बाद उसके साथ के अन्य कर्मचारियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। उसमें एक लिपिक की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई। इस कार्यालय में तैनात आयुष्मान योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक, जिला शिकायत प्रबंधक और एक संविदाकर्मी भी पहले कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। शहर के हनुमानघाट निवासी युवक अपने चाचा का उपचार कराने लखनऊ आता-जाता था। उसका सैंपल आठ जुलाई को लिया गया। ट्रूनाट मशीन से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुंगराबादशाहपुर निवासी महिला भी उपचार के लिए लखनऊ पीजीआई गई थी। वहीं उसने सैंपल दिया था। वह भी पॉजिटिव मिली है। शहर के अहियापुर निवासी युवक और ईशापुर मोहल्ला निवासी एक शख्स भी वाराणसी के अस्पतालों में उपचार करा रहे थे। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केराकत के शेखजादा मोहल्ले में हरियाणा से आए 20 वर्षीय युवक और बरसठी के खजुरी गांव में भिमंडी से आए 36 वर्षीय युवक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। एक अन्य रिपोर्ट डोभी ब्लाक के 28 वर्षीय युवक की भी पॉजिटिव है। वह लंबे समय से नोयडा में ही रह रहा है। जिले का निवासी होने के कारण उसे यहां की सूची में शामिल किया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नए मरीजों को पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। दोनों को घर भेज दिया गया।
---
सैंपल देने से पहले खिसक लिए 12 लोग
मीरगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर कोरोना की रैंडम सैंपलिंग के लिए 100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सैंपल देने से पहले ही 12 लोग भाग खड़े हुए। कुल 88 लोगों के सैंपल लिए गए। तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मीरगंज में आम लोगों, व्यापारियों व पुलिसकर्मियों की रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार को आयोजित कैंप में 100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। चिकित्सक डॉ. बीएल यादव ने बताया कि 88 का ही सैंपल लिया जा सका।
विज्ञापन
---
खुली पान की दुकानें, सब्जी मंडी में कम पहुंचे ग्राहक
जौनपुर। लॉक डाउन के बाद से बंद रही पान की दुकानें बृहस्पतिवार से चालू कर दी गई। दुकानों पर कहीं भीड़ नहीं दिखी। एक-दो लोग ही क्रमवार आते रहे। उधर, पुरानी सब्जी मंडी में भी बृहस्पतिवार से कारोबार शुरू हुआ। मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही दुकानदार और ग्राहकों को प्रवेळ्श दिया जा रहा था। हालांकि पहले दिन बहुत कम ग्राहक ही पहुंचे। दुकानदार अंसार अहमद, फिरोज, बबलू, जगदीश गुप्ता, शत्रुधन आदि ने बताया कि तीन माह से बंदी के कारण बहुत से लोग अभी मंडी खुलने के बारे में नहीं जान पाए हैं। धीरे-धीरे ग्राहक आने लगेंगे।
---
रोडवेज बस में 50 किमी तक कोरोना मरीज ने किया सफर
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर निवासी एक महिला अपना उपचार लखनऊ पीजीआई में करा रही है। पीजीआई में ही उसका छह जुलाई को सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट आने से पहले ही वह मुंगराबादशाहपुर चली आई। बृहस्पतिवार को वह दोपहर में मुंगराबादशाहपुर से अपने मायके जौनपुर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई। पीजीआई में दर्ज उसके नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि महिला कुछ देर पहले ही रोडवेज बस से जौनपुर गई है। आनन-फानन में जौनपुर में कंट्रोल रुम को सूचना दी गई। वहां से टीम रोडवेज स्टेशन पहुंची। बस पहुंचते ही स्वास्थ्य टीम ने तत्काल महिला को अपने साथ ले लिया। रोडवेज डिपो में बस से सभी यात्रियों को उतारकर बस को सैनिटाइज कराया गया। एआरएम ने बताया कि बस चालक-परिचालक को क्वारंटीन में भेज दिया गया है। सभी यात्रियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है।