{"_id":"573629c24f1c1b4969919ec9","slug":"baba-hardev-no-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा हरदेव के शोक में डूबे अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा हरदेव के शोक में डूबे अनुयायी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 14 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
निरंकारी बाबा हरदेव के कनाडा में निधन पर नौपेड़वा स्थित निरंकारी आश्रम में सुमिरन सभा करते निरंकारी संत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जगह जगह निरंकारी संतों ने शोक सभा आयोजित कर सुमिरन किया। संत निरंकारी मिशन के दिल्ली मुख्यालय से सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वे दिल्ली की ओर अभी कूच न करें।
मड़ियाहूं पड़ाव नौपेड़वा स्थित निरंकारी भवन पर सुमिरन सभा का आयोजन किया गया। नौपेड़वा स्थित संत निरंकारी भवन पर मिशन के स्थानीय ब्रांच के प्रमुख सूर्य कुमार की मौजूदगी में सुमिरन सभा हुई।
यहां सेवा दल के संचालक पारसनाथ पाल, रामचंद्र, गुनाई राम, कृष्ण देव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मनहूस खबर ने संतो को इस कदर विचलित कर दिया कि कोई किसी से कुछ बोलने की स्थिति में नहीं रहा।
विज्ञापन
हर कोई एक तूहीं निरंकार का जाप करता रहा। महराजगंज के फत्तूपुर स्थित निरंकारी भवन के मुखी हरीलाल की मौजूदगी में शोक सभा हुई। यहां डा. प्यारेलाल, अमृतलाल, उदयराज विश्वकर्मा, राममूर्ति पाण्डेय, विजय गौतम, राजाराम, मुन्नीलाल आदि मौजूद थे।
गद्दोपुर में रामबली, रामजी, बोड़ई राम, जयकरन, अभयराज आदि मौजूद थे। मिशन के मड़ियाहूं शाखा के मुखिया बनारसी सेठ के सदरगंज स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर मदनलाल सेठ, संजय सेठ, आशा देवी, प्रभावती देवी, रामआश्रय आदि भक्त मौजूद थे।
खुटहन क्षेत्र के मदरहा गांव में शंकरदयाल की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। जिसमें राजेंद्र सिंह, शिवशंकर सेठ, जयरामपाल, पंकज दयाल, रामफेर गौतम, जगदीश वर्मा, तेज बहादुर, कृष्णा श्रीवास्तव मौजूद थे।