फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Azamgarh resident property dealer missing, blood stains found in unclaimed car

आजमगढ़ निवासी प्रापर्टी डीलर लापता, लावारिश मिली कार में खून के धब्बे

Wed, 21 Sep 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh resident property dealer missing, blood stains found in unclaimed car
शाहगंज कोतवाली में घटना स्थल से लायी गयी कार की जांच करते फोरेंसिक टीम के साथ फूलपुर प्रभारी निरी - फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। आजमगढ़ के मुड़ियार गांव निवासी प्रापर्टी डीलर शाहबाज (40) सोमवार की शाम से ही लापता हैं। उसकी कार शाहगंज क्षेत्र के निजमापुर गांव के कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के पास बरामद की गई। कार में खून के धब्बे पाए गए हैं। पीछे वाली सीट जलाई गई है। फॉरेंसिंग टीम को बुलाकर कार की जांच कराई गई।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के कूडा डंपिंग यार्ड के पास मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे निजमापुर गांव के लोगों ने लाल रंग की कीया कार खड़ी देखी। काफी देर तक वहां कोई नहीं आया तो लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय पहुंचे। पुलिस ने मुआयना किया तो कार खुली हुई थी। उसके गेट पर खून छींटे थे और पीछे की सीट जली हुई थी। कार में फटे कपडे़ बरामद किए गए।
विज्ञापन

कार के नंबर के आधार पर पता चला कि गाड़ी आजमगढ़ के फूलपुर इलाके के मुड़ियार गांव के रहने वाले सरफराज की है। पुलिस ने जब परिवार वालों से संपर्क किया तो पता चला कि सोमवार को सुबह नौ बजे कार सरफराज का भाई शाहबाज (40) लेकर निकला था। वह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। देर शाम जब वे घर नहीं आए तो उनसे मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन बंद था। इसकी जानकारी परिजनों ने फूलपुर पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर आजमगढ़ की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने भी जांच की। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि प्रत्येक पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed