फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Azad Bind murder case: AAP leaders visit victim's family's home

आजाद बिंद हत्याकांड : आप के नेता पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

Thu, 07 May 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Azad Bind murder case: AAP leaders visit victim's family's home
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडउर में हुए चर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के नेता पहुंचे। पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की फोन पर परिवार से बात कराई। उन्होंने पूर्ण न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। आप के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, काशी प्रांत सूर्य नारायण सिंह, (मुन्ना), विशाल यादव और तीर्थराज यादव पीड़ित परिवार से मिलने बडउर पहुंचे। उन्होंने परिवार की पूरी बात सुनी और सांसद संजय सिंह से सीधे फोन पर वार्ता करवाई। सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की आवाज जरूरत पड़ने पर संसद में उठाई जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही प्रशासन से बात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाई जाएगी। पीड़ित परिवार का आरोप आरोपी अब भी फरार हैं। तहरीर में 6 लोगों का नाम दिया गया था, लेकिन अब तक केवल चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। शेष आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, काशी प्रांत सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि जिन आरोपियों के नाम केस में दर्ज हैं, वे प्रभावशाली हैं। आरोप है कि उनकी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जौनपुर सदर विधायक एवं मंत्री गिरीश चंद्र यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ तस्वीरें हैं, जिस कारण गिरफ्तारी में देरी हो रही है। आप नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हर स्तर पर कानूनी और प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed