फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Awadhesh honored for performing better at Lucknow Festival

लखनऊ महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने पर अवधेश सम्मानित

Sun, 10 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Awadhesh honored for performing better at Lucknow Festival
करंजाकला। ब्लाक के खंभौरा गांव के अवधेश यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव ने तबला वादन में लखनऊ महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उनको बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से तबला में शोध करने वाले अवधेश यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव खंभौरा गांव के रहने वाले हैं। वे इसके पूर्व तबला वादन में जेआरएफ में सफलता पाए थे। देश के विभिन्न प्रदेशों में अपना कौशल दिखाने वाले अवधेश का लखनऊ महोत्सव में चयन हुआ, जिसमें वह अपने को बेहतर कलाकार साबित करने में सफल रहे। इसके लिए अवधेश को सम्मानित किया गया। अवधेश के गाइड पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शोध निदेशक डॉ. नरेंद्रदेव पाठक ने कहा कि उनसे तबला वादन में भविष्य में बड़ी उम्मीद है। जिले व प्रदेश में अपने हुनर को लोहा मनवा चुके हैं। लखनऊ महोत्सव में तबला में अपना जौहर दिखाने वाले अवधेश को पार्षद कमलेश सिंह, पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, केजीएमयू के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed