फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Auto rider flew one and a half million jewels from woman

ऑटो सवार महिला से डेढ़ लाख के जेवर उड़ाए......

Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Auto rider flew one and a half million jewels from woman
शाहगंज। घर से रिश्तेदार के घर जा रही महिला से रास्ते में उच्चकों ने बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण उड़ा दिए। रिश्तेदारी में पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के बागबहार गांव निवासी एक महिला रिश्तेदारी में जाने के लिए मंगलवार की दोपहर नगर के जेसीज चौक से ऑटो पर सवार हुई। रिश्तेदारी में पहुंचने के कुछ समय बाद बैग खोला तो देखा कि बैग का निचला हिस्सा कटा था। उसमें रखा सोने के हार का सेट, झुमका आदि गायब हैं। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। ऑटो में यात्रा के दौरान चोरी की आशंका जताते हुए परिजनों के साथ बुधवार को आटो चालक की तलाश करने लगी। दोपहर में नगर के जेसीज चौक पास पहुंची तो ऑटो चालक को देखा और पकड़ लिया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने ऑटो चालक व एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर कोतवाली लाई। इस संबंध में एसआई शितलू राम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संदेह के आधार पर ऑटो चालक समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed