फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   aunpur Police is searching for 50 most wanted criminals, on whom reward ranges from one lakh to five thousand.

Jaunpur News: जौनपुर पुलिस को 50 मोस्ट वांटेड अपराधियों की तलाश, जिन पर है एक लाख से पांच हजार तक इनाम

Thu, 05 Dec 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
aunpur Police is searching for 50 most wanted criminals, on whom reward ranges from one lakh to five thousand.
जिले की पुलिस को 50 मोस्ट वांटेड अपराधियों की तलाश है, जिन पर एक लाख से पांच हजार तक का इनाम घोषित है। इन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इनकी धर-पकड़ के लिए दबिश तेज कर दी गई है। बदमाशों की सूची पुलिस ने तैयार कर रखी है। इसमें सबसे अधिक एक लाख रुपये के एक, 25 हजार के 40, 10 हजार के चार और पांच हजार पांच इनामी बदमाश हैं।
विज्ञापन

सिकरारा पुलिस ने कलवारी निवासी नीरज यादव उर्फ मोनू पर हत्या के मामले में एक लाख का इनाम घोषित किया है। शाहगंज कोतवाली ने जुबैर उर्फ सुनील निवासी बिनौरा थाना तिर्वा कन्नौज पर गैंगेस्टर के मामले में, सैदाब उर्फ सद्दाम निवासी मकनपुर थाना बिल्हौर कानपुर पर गैंगेस्टर में, बक्शा थाना ने सलमान कुरैशी निवासी सदरुद्दीनपुर बक्शा पर गोकशी में, जलालपुर थाना ने लक्ष्मण निवासी छेउरी थाना रामगढ़ कैमूर बिहार पर गैंगेस्टर, जलालपुर दीपक पासवान निवासी नुआव थाना दर्गावती कैमूर बिहार पर गैंगेस्टर, लाइन बाजार पुलिस ने जयदीप गायकवाड़ निवासी ओझोवाडी थाना पंढरपुर तालुका सोलापुर महाराष्ट्र पर हत्या के बाद फरारी, लाइन बाजार थाना ने प्रदीप कुमार राय निवासी गोडउर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर पर गैंगस्टर, सरायख्वाजा थाना ने आजाद निषाद निवासी आलमगीर सरायख्वाजा पर हत्या, सिंगरामऊ थाना ने आजाद सिंह उर्फ श्रीराम निवासी सुंगुलपुर थाना जफराबाद जौनपुर पर गैंगेस्टर एक्ट में 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed