फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attractive rangoli decorated in homes to welcome Goddess Lakshmi

Jaunpur News: लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों में सजाई गई आकर्षक रंगोली

Sun, 12 Nov 2023 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Attractive rangoli decorated in homes to welcome Goddess Lakshmi
जौनपुर। दीपावली पर्व पर लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों के बाहर आकर्षक रंगोली सजाई गई। घरों के प्रवेश द्वार पर सायंकाल रंगोली सजाई। महिलाओं व युवतियों ने बुरादा और आटा में रंग मिलाकर कई तरह की आकर्षक आकृतियों को उकेरा। पुराणों में रंगोली बनाकर देवी देवताओं को प्रसन्न करने के महत्व को बताया गया है। मान्यता है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी जी उसी के घर में वास करती है जिनका घर पूरी तरह से स्वच्छ होते है। ऐसे में लोगों ने पहले से घरों की साफ सफाई कर लिया था। दीपावली के दिन भी सुबह से साफ सफाई का सिलसिला शुरू हो गया। काफी ताकि मां लक्ष्मी का प्रवेश उनके घर में हो सके। महिलाएं पूरे दिन श्रद्धा भाव से रंगोली बनाने में जुटी रहीं। बच्चों ने घरों के सामने आकर्षक रंगोली बनाकर लक्ष्मी पूजा के लिए घर को तैयार किया।
विज्ञापन



लक्ष्मी और गणेश पूजन के लिए बने पीले और श्वेत व्यंजन :-
जौनपुर। दीपावली त्योहार के मौके पर विभिन्न व्यंजनों को बनाने की परंपरा है। पकवान दीपावली पर कमोवेश हर घर में बनाए जाते हैं। पीले व श्वेत रंग के व्यंजनों का खास महत्व माना गया है। लक्ष्मी और गणेश के पूजन के बाद गणेश को प्रिय पीले रंग व लक्ष्मी जी को श्वेत रंग का भोग लगाया जाता है। खीर-लक्ष्मी जी को भोग लगाने के लिए धान के लावा, चूड़ा तथा मखाने की खीर बनाई जाती है। लक्ष्मी और गणेश के पूजन और भोग लगाने के लिए महिलाएं पहले ही कीचन की सफाई कर प्रसाद तैयार कर लेती हैं। उसके बाद दूसरा खाना बनाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed