फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attempted rape of a minor; accused arrested after fleeing when the mother woke up.

Jaunpur News: मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मां के जागने पर भागा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a minor; accused arrested after fleeing when the mother woke up.
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। मां के शोर मचाते ही आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मां का आरोप है कि मंगलवार देर रात बच्ची उसके साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुस आया और बच्ची के कपड़े उतारने लगा। इसी बीच आरोपी का हाथ बच्ची की मां से टकरा गया, जिससे उनकी नींद खुल गई। मां के शोर मचाते ही आरोपी मौके से भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान आरोपी के भाई को हिरासत में लिया गया। इसके बाद बुधवार सुबह आरोपी स्वयं थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। साथ ही ही मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन


किशोरी के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
जफराबाद। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने अपने रिश्ते में चचेरी बहन (12) के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि किशोरी की मां अपने मायके गई थी, जिसका फायदा उठाते हुए चचेरा भाई अपनी मासूम बहन के पास गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने फोन कर मां को घटना की जानकारी दी। यह जानकारी होते ही मां स्तब्ध हो गई। उसने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। यह जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी व चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मय फोर्स गांव में पहुंच गए। पीड़िता से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed