फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attempt to sell acquaintance's girl in Jaunpur for three lakh rupees, woman caught red handed

जौनपुर में परिचित की युवती को तीन लाख रुपये में बेचने का प्रयास, रंगे हाथ पकड़ी गई महिला

Tue, 15 Mar 2022 09:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 15 Mar 2022 09:36 PM IST
सार

महिला की पिटाई देखकर खरीदने आया दलाल भाग निकला, प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी होने से किया इनकार

विज्ञापन
Attempt to sell acquaintance's girl in Jaunpur for three lakh rupees, woman caught red handed
crime with young woman - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने परिचित की 19 वर्षीय युवती को तीन लाख रुपये में बेचने की कोशिश करते मंगलवार को तहसील गेट पर रंगे हाथ पकड़ ली गई। युवती के परिजन महिला को पीटने लगे तो वहां मौजूद दलाल भाग निकला। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने महिला को छोड़ दिया। 
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र में एक गांव की महिला का दूसरे गांव में अपनी रिश्तेदारी में आना जाना था। उसने वहां के एक परिवार से काफी घनिष्ठता बना ली थी। सोमवार को उस परिवार की युवती को अपने घर बुलाया और रात में अपने पास ही रोक लिया। इसके पूर्व उसने एक मानव तस्कर से युवती का तीन लाख रुपये में सौदा तय कर लिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को महिला बहाने से युवती को लेकर मछलीशहर तहसील पहुंच गई। उधर, रात में युवती के घर न आने पर उसके घरवाले उसे खोजते हुए महिला के घर फिर मछली शहर तहसील गेट पर पहुंच गए और महिला को पकड़ कर उसे पीटने लगे। यह देख महिला से बात कर रहा दलाल वहां से भाग निकला। बाद में परिजन युवती को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक महिला ने तीन लाख रुपये में उसका सौदा किया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने ऐसी किसी घटना संज्ञान में नहीं होने की बात कही है। वहीं, पूरे बाजार में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
 
महिला की पिटाई देखकर खरीदने आया दलाल भाग निकला, प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी होने से किया इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed