फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   attempt to misdeed girl by picking her up from home in Jaunpur video viral

खेत में चिल्लाती रही बचाओ-बचाओ: जौनपुर में युवती को घर से उठाकर दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल, छह पर मुकदमा

Wed, 16 Aug 2023 08:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Aug 2023 08:43 PM IST
सार

जौनपुर जिले के एक गांव की युवती को घर से उठाकर ले जाने और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
attempt to misdeed girl by picking her up from home in Jaunpur video viral
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में एक युवती के साथ ज्यादती का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक उसके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। कपड़े फाड़ रहे हैं। युवती खुद को बचाने के लिए गुहार लगा रही है। हाथ जोड़ रही है।  बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है। मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है।  वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां ने बुधवार को मछलीशहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता और आरोपी अनुसूचित जाति के हैं।  पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पांच को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ युवक रात में उसकी पुत्री को घर से जबरदस्ती उठाकर खेत में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किए और वीडियो भी बना लिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक वहीं छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर के बाद वीडियो भी वायरल कर दिया।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिले एसपी

पुलिस के अनुसार, इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर विक्की समेत कुल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह एसपी अजयपाल शर्मा ने भी पहुंचकर जांच की। पीड़ित परिवार से बातचीत भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चंदौली में पिता ने विधवा बेटी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध पर करता था पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच को पकड़ लिया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed