फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attacked with sticks after entering the house, four injured

Jaunpur News: घर में घुसकर लाठी डंडे से हमला, चार घायल

Fri, 26 Jul 2024 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sticks after entering the house, four injured
सिकरारा। ग्राम सभा के देवीगंज बस्ती में बुधवार की रात गांव के ही मनबढ़ युवकों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ लाठी डंडे व राड से परिजनों पर हमला बोल दिया। घर के चार सदस्य घायल हो गए।सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने वृहस्पतिवार को दस लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए छह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी मालिक राम का आरोप है कि बीती रात परिवार के लोग भोजन करके सो रहे थे। तभी गांव के विकास गौतम, आनंद गौतम, सूरज गौतम, अमित गौतम, अमन गौतम, अनिल, चंदन, सोनू व रिंकू के साथ अन्य दो चार लोग लाठी, डंडा, राड व सरिया से उनके परिवार पर हल्ला बोलते हुए पिटाई करने लगे।हमले में उनकी पत्नी बंशराजी देवी (55) बहू पूनम ( 25) व पुत्र के संदीप (28) के साथ एक रिश्तेदार रंजीत (22) घायल हो गया। थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपितों में छह लोग विकास, आनंद, सूरज, अमित, अमन व अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगो ने आरोप लगाया है कि संदीप आये दिन अपने रिश्तेदार के साथ गांव की महिलाओं की फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed