{"_id":"5ecbfff78ebc3e905b5780ef","slug":"attack-on-sticks-and-rod-in-road-dispute-nine-injured-one-arrested-jaunpur-news-vns5267110172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में लाठी और रॉड से किया हमला, नौ घायल , एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में लाठी और रॉड से किया हमला, नौ घायल , एक गिरफ्तार
विज्ञापन
करंजाकला। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव में रविवार की देर रात रास्ते के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने लाठी, डंडा और रॉड से हमलाकर एक ही परिवार की महिलाओं समेत नौ लोगों को घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ितों के आंख में लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
पोटरिया गांव निवासी जलालुद्दीन और इसरार अहमद के बीच काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर रविवार की देर शाम मनबढ़ों ने लाठी डंडे के साथ इसरारा अहमद के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि घर में घुसकर बच्चे और महिलाओं की पिटाई की गई। हमले में इसरार अहमद व उनकी पत्नी किताबुन्निशा, बेटा अंसार अहमद, शमशेर, फुरकान, अबु सहमा पुत्र अनसार अहमद व हकीकुन्निशा पत्नी शमशेर ,आलमगीर के बेटे सहबान , बेटी नाजरीन को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने लोगों की आंख में लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को लेकर पहले पुलिस थाने पहुंची जहां लिखा पढ़ी के नाम पर घायलों को थाने में घंटे भर से अधिक समय तक बैठाये रखा गया। सभी को यहां से पीच सी करंजाकला पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने किताबुन्निशा व हकीकु न्निशा की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। एसओ सरायख्वाजा संजीव मिश्रा का कहना है कि पोटरिया गांव में रास्ते का विवाद है। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है ।