फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   attack on Dial 112 team in jaunpur who came for solve land dispute one jawan injured

जौनपुर: जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने किया हमला, एक जवान घायल

Sun, 20 Mar 2022 12:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Mar 2022 12:50 PM IST
सार

जौनपुर के देवरिया गांव में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम पर एक पक्ष की महिलाओं ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन
attack on Dial 112 team in jaunpur who came for solve  land dispute one jawan injured
जौनपुर: डायल-112 की टीम पर हमले के बाद गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के देवरिया गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम पर हमला हो गया। हमले में दीवान को गंभीर चोटें लगी जबकि अन्य दो जान बचाकर भाग निकले। घटना के बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। घायल दीवान को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की अनुसूचित बस्ती में जियालाल, रतनलाल और जियावन के बीच वर्षों से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि रविवार सुबह 10:30 बजे के करीब जियालाल पक्ष के लोग विवादित जमीन पर केले की घार को काट रहे थे। जिसका अन्य लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन


इसी बीच विवाद बढ़ा तो जियालाल ने डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची  डायल-112 की टीम दोनों पक्षों को समझा बुझा रही थी कि इसी बीच मामला और बढ़ गया। जब पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना चलने के लिए गाड़ी में बैठने को कहा तो एक पक्ष की महिलाएं उग्र हो गईं। डायल-112 वाहन के चालक राज बिहारी यादव का कॉलर पकड़कर खींचने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में अन्य महिलाएं भी पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ीं। घटना में दीवान राजेश कुमार को सिर में चोटें लगीं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा भारी पुलिस बल के साथ बस्ती में पहुंचे। मौके से पुलिस ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दीवान राजेश कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed