{"_id":"5db8400a8ebc3e93b0398891","slug":"attack-on-bjym-district-vice-president-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पर हॉकी, डंडे और रॉड से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पर हॉकी, डंडे और रॉड से हमला
Tue, 29 Oct 2019 07:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र के केवटली गांव के पास सोमवार शाम बाइक सवार मनबढ़ों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर हॉकी, डंडे और रॉड से हमला कर घायल कर दिया। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए।
वारदात किन लोगों ने और किन कारणों से की, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। बक्शा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर बरखंडी गांव के प्रधान अशोक जायसवाल के पुत्र आशीष कुमार जायसवाल (25) भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हैं।
आशीष सोमवार को थाना क्षेत्र के केवटली गांव स्थित गोमती नदी किनारे नगरदास कुटी पर बाटी-चोखा के कार्यक्रम से शाम साढ़े पांच बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। केवटली गांव में ही दो बाइक पर सवार पांच लोग उन पर लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर भाग गए।
विज्ञापन
इसमें उनको सिर और पीठ में चोट आई है। लोगों ने आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पार्टी के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।