फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Atala case hearing postponed, now to be held on March 2

Jaunpur News: अटाला मामले की सुनवाई टली, अब दो मार्च को होगी

Tue, 17 Dec 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Atala case hearing postponed, now to be held on March 2
सिविल जज जूनियर डिवीजन सुधा शर्मा की अदालत में सोमवार को अटाला मामले की सुनवाई नहीं हाे सकी। अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 2 मार्च तय कर दी है। अदालत में अमीन सर्वे और अमीन की सुरक्षा पर बहस होनी थी।
विज्ञापन

प्रकरण में विपक्षी अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के रिट सी 1246/2020 अश्वनी उपाध्याय बनाम भारत संघ 12 दिसंबर 2024 के आदेश की काॅपी अदालत में दाखिल की है। साथ ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट में ऐसे मामलों में फैसले पर रोक लगाया है। नए वाद अदालत में दाखिल किए जा सकते हैं, परंतु वे दर्ज नहीं हो सकते। कोई भी कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट के अग्रिम आदेश तक नहीं की जाएगी। लंबित मामलों में न्यायालय कोई भी अंतरिम आदेश या सर्वे के लिए आदेश नहीं पारित करेगी। न ही अन्य कोई आदेश अग्रिम सुनवाई की तिथि या अग्रिम आदेश तक पारित नहीं होगा। इसका संज्ञान लेकर ही अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि तय कर दी। दरअसल, वादी संतोष कुमार मिश्रा की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था कि विवादित स्थल के निरीक्षण के लिए अमीन रामस्वरात मिश्रा मौके पर पहुंचे थे, जहां प्रतिवादी उपस्थित मिले और अमीन को देखकर तत्काल विवादित इमारत के सभी दरवाजे अंदर से बंद कर दिए। इससे अमीन इमारत के चारों तरफ निरीक्षण करके लौट आए। उन्होंने अदालत में रिपोर्ट प्रस्तुत की कि सुरक्षा बल प्रदान किया जाए। इसके लिए पुलिस अधीक्षक जौनपुर को पत्र लिखकर निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed