{"_id":"5f39720d8ebc3e41121d1380","slug":"atal-bihari-vajpayee-was-a-great-man-jaunpur-news-vns5417380193","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगपुरुष थे अटल बिहारी वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युगपुरुष थे अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल विहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दी गई। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व की चर्चा की गई और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि अटल जी ने जमीन से जुड़कर राजनीति की। प्रधानमंत्री के रूप में लोगों के दिलों में जगह बनाई। उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर पार्टी आज अपने मिशन को पूरा कर रही है। मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने कहा कि आरएसएस के प्रचारक से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय करने वाले युग पुरुष वाजपेयी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने पत्रकार के रूप में भी काम किया और कवि भी थे।
लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन आदि पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया और जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने कहा कि अटलजी ने प्रधानमंत्री रहते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए पोखरण परमाणु परीक्षण कराकर देश के शक्ति का एहसास कराया। उन्होंने भारत के चारों कोनों को सड़क से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत की। इस मौके पर किरण श्रीवास्तव, अभय राय, भूपेन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, भूपेंद्र पांडेय, आमोद सिंह, सिद्धार्थ राय, अनिल गुप्ता, शुभम मौर्य आदि उपस्थित रहे।