फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ask to speak with the accountant Union

मांगों लेकर लेखपाल संघ ने की आवाज बुलंद

Fri, 15 Jul 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
Ask to speak with the accountant Union
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के लोग।
वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को पत्रक सौंपा।सदर तहसील में प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि काफी दिनों से हम अपनी मांगो को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

जिसमें एसीपी विसंगति को दूर करने, वेतन उच्चीकरण करने, पदनाम व शैक्षिक योग्यता का परिवर्तन करने, मंडलीय स्थानांतरण नीति में परिवर्तन करने, प्रोन्नति के अवसर में वृद्धि करने व नई पेंशन व्यवस्था की त्रुटि दूर करने आदि की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

 

जिसको अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग की। बताया कि मांगों को लेकर 16 अगस्त को तहसील दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन करते हुए और राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद 17 अगस्त से 22 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 23 अगस्त से 29 अगस्त तक जिला मुख्यालय पर धरना पद्रर्शन किया जाएगा। 30 अगस्त को लखनऊ विधान सभा का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मंत्री विष्णुनारायण सिंह, रमेशचंद्र तिवारी, लालबहादुर सरोज, गौरव श्रीवास्तव, अनिरुद्ध

 

व धीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।   मड़ियाहूं: तहसील परिसर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष जयशंकर यादव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन हुआ और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मछलीशहर: लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लालचंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन लेखपालों ने सौंपा।
 

लालचंद्र ने कहा कि 16 अगस्त से लेखपाल संघ तहसील से लेकर जिला स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर शुरेश चंद्र यादव, जनार्दन मिश्र, लालचंद्र गौतम, मनोज तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, शरीफ अली, अशोक कुमार, बृजेश यादव, शिवशंकर यादव मौजूद रहे। 


 

बदलापुर: लेखपालों ने दूधनाथ की अध्यक्षता में बैठक कर आंदोलन की रणनीत तय किया और छह सूत्री पत्रक एसडीएम ममता मालवीय को सौंपा। इस मौके पर वीरेंदर सिंह, सूरज, अमर बहादुर यादव, दिनेश यादव, लालचंद्र पांडेय, जयचंद्र, अरविंद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed