फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   As the heat increased, the number of patients in the public health fair increased

Jaunpur News: गर्मी बढ़ी तो जन आरोग्य मेले में बढ़ने लगे मरीज

Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
As the heat increased, the number of patients in the public health fair increased
जौनपुर। मौसम में बदलाव के कारण जन आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिन केंद्रों पर 15 मरीज आते थे, वहां अब 20 से 22 मरीज आ रहे हैं। इसमें मौसमी बीमारी के मरीज अधिक हैं। सभी को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। सिंगरामऊ: पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा की देखरेख में मेले का आयोजन किया गया। कुल 184 मरीजों का इलाज किया गया। होम्योपैथिक के डॉक्टर राकेश कुमार ने 103 मरीजों का इलाज किया। इसमें शुगर, गठिया, थायराइड के मरीज थे। महिला चिकित्सक डॉक्टर श्रुति पांडेय ने 25 महिला मरीजों का इलाज किया। डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि पहले की अपेक्षा 5 से 6 मरीज अधिक आ रहे हैं। जफराबाद: पीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेश पटेल की देखरेख में जन आरोग्य मेले लगा। इसमें 33 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें बुखार, सर्दी जुकाम, शुगर के मरीजों अधिक रहे। फार्मासिस्ट केके पटेल, डॉ. धर्मेश पटेल ने बताया कि मरीजों की जांच भी की गई है। मछलीशहर: जमालपुर पीएचसी पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें 24 मरीजों का इलाज किया गया। डाक्टर आरके यादव ने 4 पुरुष, 18 महिलाओं और 2 बच्चों का इलाज किया। मेले में सीजनल बीमारी पेटदर्द, जुकाम, खांसी के मरीज अधिक आए। राजाबाजार: चार पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें 50 मरीजों का इलाज किया गया। गद्दोपुर पीएचसी पर डा. अमित कुमार सोनी ने 15 मरीजो का इलाज किया। पीएचसी राजाबाजार में एलए रवींद्र नाथ सिंह और एलटी अंगद सिंह ने 12 मरीजों का उपचार किया। पीएचसी पूरालाल सीनियर फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने 14 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी लोहिंदा में एलटी भुनेश्वर प्रसाद चौरसिया ने 9 रोगियों का उपचार किया। सीएचसी अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बुखार, जुखाम, खजुली के अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed